रामपुर, मई 16 -- एक बार फिर पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच-पांच सौ रुपये के 150 नकली नोट बरामद हुए है। यह नोट वह लोग छोटी-छोटी दुकानें में चला देते थे। सूचना पर टांडा थाना पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनका चालान कर दिया गया है। गुरुवार की रात में कोतवाली टांडा और कोतवाली साइबर क्राइम की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भगतपुर तिराहें के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर निवासी वाहिद, जनपद मुरादाबाद थाना भोजपुर के ग्राम रानी नांगल निवासी मोहम्मद हुसैन को पांच सौ रुपये के जाली एक सौ पचास नोट कुल पिछत्तर हजार जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। वाहिद की कुर्ते की जेब से मिले पांच पांच सौ के व्यासी नोट मिले है वह हूबहू पांच सौ के नोट की...