कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने सोमवार को अपने कार्यालय स्थित सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को सुना। संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...