सराईकेला, जुलाई 7 -- सरायकेला। जिला पुलिस संगठित अपराधों और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। सोमवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत करना था। यह भी पढ़ें- लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाएंपुलिस अधिकारियों के सख्त निर्देश एसपी मनोज स्वर्गियारी ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। पुराने या लंबित मामलों (पेंडिंग केस) और वारंट,कुर्की-जब्ती की स्थिति की समीक्षा की। एसपी ने ...