लोहरदगा, फरवरी 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में लोहरदगा सिविल कोर्ट के लोक अभियोजक भरत राम, एसडीपीओ वेदांता शंकर डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, अंचल निरीक्षक सह डीएसपी सुधीर प्रसाद, डीएसपी एस रंजन, लोहरदगा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर, किस्को थाना प्रभारी, कुड़ू थाना प्रभारी सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं संबंधित विभागों के प्रभारी उपस्थित रहे। एसपी ने लंबित कांडों, गैर-जमानती वारंट, कुर्की-जब्ती और नोटिसों के तामिला को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश देते हुए कहा कि अनुसंधान लंबित नहीं रहना चाहिए और अधिकतम डिस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.