एसपी ने किया साइबर थाना का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
उरई, मई 30 -- उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख, साइबर अपराध शिकायत रजिस्टर, लंबित प्रकरण, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, तकनीकी उपकरण, डिजिटल साक्ष्य कक्ष व मालखाना का अवलोकन किया। एसपी ने अभिलेखों के समुचित रखरखाव, लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, पीड़ितों को त्वरित सहायता और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। थाना परिसर की साफ-सफाई पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- एसपी ने परखी थाने की व्यवस्था, दिए निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.