गोपालगंज, दिसम्बर 26 -- मांझागढ़। एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार दीक्षित ने शुक्रवार की देर शाम मांझागढ़ थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में संधारित कांड दैनिकी, स्टेशन डायरी, मालखाना रजिस्टर, वारंट निष्पादन रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर आमजन से शालीन व्यवहार, स्पीडी ट्रायल के लिए मामलों का चयन, त्वरित शिकायत निस्तारण और पारदर्शी पुलिसिंग पर विशेष बल दिया। मौके पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। कस्तूरबा गांधी आवासीय वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.