बांका, मार्च 29 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने शनिवार को बेलहर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय के गुंडा पंजी, डकैती पंजी, लूट पंजी एवम् अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद को लंबित कांडों का निष्पादन करने, क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों, शराब निर्माण और बिक्री एवम् अवैध बालू उत्खनन और बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का निर्देश दिया। एसपी के निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा एवम् अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.