एसपी ने किया बासुदेवपुर थाना का निरीक्षण, दिए निर्देश
मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने शनिवार को बासुदेवपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों के रख-रखाव, पेंडिंग मामलों, केस डायरी और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के मौके पर एसपी के साथ सीआई कोतवाली महाश्वेता सिन्हा और थाना प्रभारी समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे। एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित अनुसंधान पूरा करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मुस्तैदी से काम करे ताकि अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हो। इसके साथ ही एसपी ने कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को अधिक से अधिक मामलों में सजा दिलाने की बात कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.