सुल्तानपुर, मार्च 1 -- बल्दीराय संवाददाता। पुलिस अधीक्षक चारू निगम थाना बल्दीराय का वार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेख, मेस,थाना परिसर, हवालात तथा रिसेप्शन रूम का गहन अवलोकन किया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित साधारण, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला सम्बन्धी प्रकरणों में संवेदनशीलता बरतने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं आगंतुकों के साथ शिष्ट व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार व थाना प्रभारी बल्दीराय नारद मुनि सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...