रिषिकेष, फरवरी 25 -- एसपी ऋषिकेश जया बलोनी ने बुधवार को शैल विहार स्थित फायर स्टेशन का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन में राहत-बचाव उपकरणों के रखरखाव को देखा। कर्मचारियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण अभिलेख और आपात प्रतिक्रिया व्यवस्था का भी अवलोकन किया। निरीक्षण में एसपी ने आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए हर समय अलर्ट रहने के लिए कहा। उन्होंने उपकरणों का नियमित परीक्षण करते हुए रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अग्निशमन कर्मचारियों को उनकी भूमिका याद दिलाते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित भी किया। निरीक्षण में अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.