एसपी ने किया पौधरोपण, थानों में भी लगे पौधे
गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर गिरिडीह पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मुहिम की शुरुआत करते एसपी डॉ बिमल कुमार द्वारा पुलिस केंद्र गिरिडीह एवं समाहरणालय परिसर में स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (प्रथम) नीरज कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) रूपेंद्र कुमार राणा समेत अन्य उपस्थित थे। इन सभी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस केंद्र के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। इधर एसपी के निर्देश पर यह अभियान पूरे जिले में एक साथ चलाया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर जैप 4 में हुआ पौधारोपण गिरिडीह जिले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.