कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- पुलिस कप्तान सत्यनारायण प्रजापत ने शनिवार को पिपरी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पुलिस कर्मियों की उपस्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। मिशन शक्ति केंद्र की भी व्यवस्था देखी। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना पर रखे गए विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और उनमें दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। कुछ शिकायतकर्ताओं से स्वयं फोन पर वार्ता कर उनके प्रकरणों में की गई कार्रवाई के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। निर्देशित किया कि जनसुनवाई स...