अमरोहा, फरवरी 20 -- एसपी अमित कुमार आनंद ने गुरुवार को थाना रजबपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर, हवालात, भोजनालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल, थाने की राजकीय संपत्ति व अभिलेख चेक करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रुम का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में और कैमरे लगाने की बात कही। इसके साथ ही एसपी ने अपराध व त्योहार रजिस्टर आदि का गहनता से अवलोकन किया। दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने व रख-रखाव को दुरस्त करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। मालखाने में रखे शस्त्रों, दंगा नियंत्रण उपकरणों की साफ सफाई व रख-रखाव का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों से शस्त्र हेंडलिंग कराई व थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण को निर्देशित किया। वहीं, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.