सिमडेगा, मार्च 25 -- केरसई, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बुधवार को केरसई थाना का औचक निरीक्षण किया। मौके पर एसपी ने थाना प्रभारी को कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों, वारंट और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गश्ती बढ़ाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने और अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए वाहन जांच अभियान चलाने, सीसीटीवी लगाने और आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर विशेष निगरानी रखने की भी बात कही।मौके पर डीएसपी रणवीर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...