रामगढ़, अप्रैल 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने गुरुवार को भुरकुंडा, भदानीनगर और बासल थाना का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने थाना/ओपी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। साथ ही थाना और ओपी में पदास्थापित व प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों के कार्य बटवारा, सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित वारंट, कुर्की और सम्मन के निष्पादन, फरारियों की गिरफ्तारी, आरोप पत्रित अपराधिकर्मियों के भौतिक सत्यापन, लंबित चरित्र व पासपोर्ट सत्यापन, सीसीटीएनएस प्रविष्टि, लंबित कांडो के अनुसंधान व निष्पादन सहित ई-साक्ष्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...