सिमडेगा, जनवरी 28 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बुधवार को थाना क्षेत्र के कारीमाटी पांगुर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी की रात पीएलएफआई उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे कंपनी के जेसीबी और पानी टैंकर में आग लगा दी थी। मौके पर एसपी ने कंपनी के कर्मियों से मुलाकात करते हुए घटना के संबंध में पूछताछ किया साथ ही आवश्यक सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया। मौके पर एसडीपीओ बैजु उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर सहित ओपी प्रभारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि घटना को अंजाम देने के बाद पीएलएफआई उग्रवादियो ने एक लाल रंग का पर्चा भी लगा दिया था जिसमें संगठन को बिना बताए कोई भी कार्य शुरु नहीं करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.