सिमडेगा, मई 5 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सोमवार की रात थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना भवन एवं परिसर का भी विस्तृत अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, विधि-व्यवस्था की स्थिति तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्य निष्पादन का जायजा लिया। एसपी ने थाना में साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतन संधारण एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उन्होंने लचरागढ़ टीओपी का भी निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने पदस्थापित पुलिसकर्मियों को क्...