उरई, मई 2 -- कोंच। संवाददाता बीहड़ी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की हकीकत जानने को लेकर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने थाना कैलिया का औचक निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा थाना कैलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क तथा हवालात का गहन अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- एसपी ने ओबरा थाने का किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- कोतवाली में मालखाना, असलहा और अपराध रजिस्टर को देखा...