लखीसराय, मार्च 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। एसपी प्रेरणा कुमार ने शनिवार को कवैया थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, आवासन व्यवस्था, दैनिक कार्य प्रणाली और अभिलेखों के संधारण की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के क्रम में लंबित कांडों की स्थिति की भी गहन समीक्षा की गई। एसपी ने थाना में दर्ज अपराधों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रभावी रणनीति बनाकर अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और सतत निगरानी से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को हर मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पंजियों के रख-रखाव की स्थिति देखी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.