एसपी ने किया औचक निरीक्षण
बगहा, मई 14 -- बगहा। पुलिस जिला की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बुधवार की देर शाम वाल्मीकिनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न पंजीयों एवं संचिकाओं के अद्यतन रख-रखाव की गहन समीक्षा की गई। प्रभारी एसपी ने लंबित कांडों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अनुसंधानकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के क्रम में विधि-व्यवस्था संधारण का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- लंबित विवेचनाओं का करें शीघ्र निस्तारण : एसपी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.