पाकुड़, मार्च 13 -- पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने गुरुवार को एसटी, एससी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी निधि द्विवेदी ने थाना परिसर की स्वच्छता और कार्यालय के अभिलेखों व पंजियों के संधारण का जायजा लिया, जिसे संतोषजनक पाया गया। थाने में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। ​छोटी त्रुटियों को सुधारने के निर्देश दिए और ओपी प्रभारी को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...