एसपी ने किया अमौसी थाना का औचक निरीक्षण
खगडि़या, जुलाई 17 -- खगड़िया, नगर संवाददाता एसपी भानू प्रताप सिंह ने जिले के अमौसी थाना का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान उन्होंने थाना पर विभिन्न व्यवस्था, साफ सफाई, फरारियों व वारंटियों के गिरफ्तारी को लेकर की जा रही कार्रवाई, मादक पदार्थ के कारोबारियों व अवैध हथियार के कारोबारियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान आदि की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को बिन्दुवार निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर ढंग से कार्य करें।अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियो द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनीटरिंग करते रहें। इसके साथ ही आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने एवं लोगों द्वारा दी जाने वाली आवेदनों के निष्पादन को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.