शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- शाहजहांपुर। दो, तीन एवं चार जुलाई को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा -2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग की। उन्होंने दो टूक कहा कि हर हाल में निष्पक्ष और कदाचारमुक्त परीक्षा होनी चाहिए। सभी अधिकारी समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर ड्यूटी निभाएं तथा प्रवेश और निकास व्यवस्था सुचारू रखी जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो और अनावश्यक भीड़ को परीक्षा केंद्रों के आसपास न जुटने दिया जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने तथा किसी भी अफवाह या अव्यवस्था पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- आज से तीन दिन चलेगी यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा ...