सासाराम, जून 5 -- बिक्रमगंज, हिटी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जयश्री काराकाट की तीन छात्राओं को शुक्रवार को एसपी रौशन कुमार द्वारा अपने कार्यालय में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन छात्राओं ने हाल ही में दो जून को आयोजित सहयोग शिविर के दौरान अपनी रचनात्मक कला और सस्टेनेबल क्रिएशंस से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। बताया जाता है कि गुड़िया कुमारी ने डीएम उदिता सिंह की रेखाचित्र बनायी थी। करिश्मा कुमारी ने एसपी का चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं रोशनी कुमारी ने सस्टेनेबल बुक और सस्टेनेबल स्टेशनरी स्टैंड तैयार कर विशेष पहचान बनाई। बताया गया कि रोशनी कुमारी के माता-पिता नहीं हैं और वह विद्यालय में रहकर अध्ययन कर रही हैं। यह भी पढ़ें- एसपी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय की तीन छात्राओं को किया सम्मानित एसपी ने छात्राओं को...