सोनभद्र, मार्च 11 -- सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को करमा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सीसी टीवी, थाना परिसर, भोजनालय, शस्त्रागार, बैरक, साफ-सफाई व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...