हाजीपुर, जून 13 -- लालगंज। सं.सू. शनिवार को पुलिस अधीक्षक वैशाली विक्रम सिहाग ने करताहां थाने का निरीक्षण किया। उनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, लालगंज गोपाल मंडल भी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों, कांड पंजी, लंबित मामलों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की प्रगति, शराबबंदी एवं अन्य विशेष अभियानों की समीक्षा की। साथ ही लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन एवं अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- एसपी ने करताहां थाने का किया निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ने थाना के मालखाना,शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीवी...