किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से संतोष कुमार द्वारा मंगलवार को अर्राबाड़ी थाना, छतरगाछ पुलिस कैंप एवं चिचुआबाड़ी कैंप का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यों की गुणवत्ता, लंबित मामलों की स्थिति तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने थाना एवं कैंप में रखे गए अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों, केस डायरी तथा लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की। इस क्रम में यह भी देखा गया कि मामलों के निष्पादन में गति लाने के लिए किन-किन उपायों की आवश्यकता है।पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.