अंबेडकर नगर, मई 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नई तैनाती में पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक तनुज कुमार पाल को थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर बनाया गया है। पुलिस कार्यालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना प्रभारी अक्षय कुमार पटेल को कटका थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह को अलीगंज से बसखारी भेजा गया है, जबकि बसखारी थाना प्रभारी सुनील कुमार पाण्डेय को अलीगंज थाने का कार्यभार सौंपा गया है। कटका थाना प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव को एएचटीयू थाने में तैनाती दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक श्रीचन्द्र यादव को अपराध एवं विवेचना शाखा थाना कोतवाली टांडा से साइबर थाने में भेजा गया ह...