मऊ, मार्च 11 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक इलामारनजी ने बुधवार को उ.प्र. सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी को लेकर कंट्रोल रूम का जायजा लिया। कंट्रोल रूम का जाजया लेने के दौरान एसपी ने सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग पर बराबर निगरानी रखने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। साथ ही साथ परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी कराने को लेकर निर्देश जारी किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा को लेकर जिले में 17 केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों में होगी। इसमें कुल 24960 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.