सोनभद्र, मई 2 -- सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को थाना ओबरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी, बैरक, भोजनालय व साफ-सफाई समेत सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अनुशासन, समयबद्ध कार्य और बेहतर कार्य संस्कृति के निर्देश दिए। मिशन शक्ति व साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा कर महिला व साइबर अपराधों में त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- कोतवाली में मालखाना, असलहा और अपराध रजिस्टर को देखा यह भी पढ़ें- एसएसपी ने पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.