कौशाम्बी, जनवरी 29 -- फरियादियों की शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने एक अभिनव पहल शुरू की है। विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को लेकर वह संबंधित क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों से ऑनलाइन संवाद स्थापित कर रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने ऐसा ही किया। इस दौरान फरियादियों की बातें भी गंभीरता से सुनीं और प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन कर समयबद्ध, निष्पक्ष तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बताया कि यह पहल जनता के प्रति पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम साबित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.