मऊ, अप्रैल 19 -- मऊ, संवाददाता। कार्यों में लापरवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सरायलखंसी थानाध्यक्ष संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। थानाध्यक्ष सरायलखंसी के रूप में क्राइम ब्रांच के घनश्याम यादव को प्रभार सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाने, आपराधिक मामलों की विवेचना में शिथिलता को लेकर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को चेतावनी दिया है कि कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं होगा। लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस अधीक्षक के सख्त रुख से पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मची रही। यह भी पढ़ें- शहजादपुर चौकी प्रभारी और कोखराज के एसएसआई लाइन हाजिर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...