मऊ, अप्रैल 11 -- मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मुख्यालय से प्राप्त 68 टैबलेट को जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त थाना एवं विभिन्न शाखाओं को उनके दैनिक कार्यों की सुगमता एवं दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से वितरित किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन टैबलेट के माध्यम से पुलिस कर्मियों को ऑनलाइन कार्यों के निष्पादन, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान तथा डिजिटल सेवाओं के उपयोग में काफी सहूलियत मिलेगी, जिससे कार्यों में पारदर्शिता एवं गति आएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि टैबलेट का उपयोग पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करते हुए शासकीय कार्यों को प्राथमिकता दें एवं तकनीक का अधिकतम लाभ उठाएं। इस अवसर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.