एसपी देहात पर कार्रवाई की मांग, प्रदर्शनकारियों की एसपी सिटी से वार्ता
मेरठ, अगस्त 31 -- कमिश्नरी चौराहे पर रविवार को हुई महापंचायत में प्रदर्शनकारियों ने एसपी देहात के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों के बीच कई बार नोकझोंक हुई। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनकी मांगें सुनीं, लेकिन एसपी देहात के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शनकारी अड़े रहे। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी। महापंचायत को देखते हुए कमिश्नरी चौराहे और आसपास के क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। भारी पुलिस बल, पीएसी और आरएएफ की तैनाती के बीच अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे। प्रदर्शनकारियों की भीड़ सड़क तक पहुंचने के बाद पुलिस ने व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.