बदायूं, जून 28 -- वजीरगंज। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और उसे अद्यतन रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सहित थाना पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एसपी देहात ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी देहात, तीन का निस्तारण यह भी पढ़ें- पीड़िता की शिकायत का निस्तारण न होने ...