एसपी देहात ने ली मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों की मीटिंग
मथुरा, मई 14 -- महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति केन्द्रों पर महिला की समस्या सुन कर निस्तारण कराये जाने को नियुक्त महिला उप निरीक्षकों के साथ नोडल अधिकारी एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को मीटिंग की। इस दौरान रावत ने सभी से पारिवारिक, पति-पत्नी विवादों को काउंसलिंग करके सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए गए l एसपी देहात ने बताया कि विगत माह सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रो पर कुल 216 प्रकरण प्राप्त हुए थे। इनमें से पुलिस ने 106 प्रकरणों में पुलिस द्वारा काउंसलिंग करके सुलह समझौते कराये गये तो 52 प्रार्थना पत्रों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया गया। 23 प्रकरणों में निरोधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं 17 प्रकरण जांच में झूठे पाए गए। शेष प्रकरणों की जांच और काउंसलिंग की कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.