रुडकी, अप्रैल 5 -- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने रविवार को मंगलौर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, कार्यालय के अभिलेखों और बंदी गृह का गहनता से अवलोकन किया। पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रविवार सुबह कोतवाली पहुंचने पर एसपी देहात का सलामी के साथ स्वागत हुआ। उन्होंने सबसे पहले कोतवाली परिसर का भ्रमण किया और बैरकों की स्थिति जानी। साथ ही पुलिसकर्मियों के खान-पान की व्यवस्था को देखा। एसपी देहात ने कोतवाली के मालखाने में रखे गए माल-मुकदमती (जब्त सामान) के निस्तारण की स्थिति जानी। उन्होंने लंबे समय से लंबित पड़े सामानों के कानूनी निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। साथ ही, शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने हथियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.