रुडकी, मार्च 14 -- एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने शनिवार को झबरेड़ा थाने का निरीक्षण कर मुकदमों से जुड़े रिकॉर्ड, असलाह और साफ-सफाई की व्यवस्था परखी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और थाने आने वाले पीड़ितों के साथ मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए। के पर पुलिस उपाधीक्षक अभिनव चौधरी, थानाध्यक्ष अजय शाह, इकबालपुर चौकी इंचार्ज योगेश कुमार, लखनौता चौकी इंचार्ज रोहित कुमार, एसआई रविंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, जय सिंह राणा, मुकेश कुमार, रणवीर सिंह, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.