मथुरा, अप्रैल 19 -- एसपी देहात ने शनिवार को थाना महावन के वार्षिक निरीक्षण के दौरान लम्बित विवेचनाओं में देरी पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने और यक्ष एप से लगातार अपराधियों का सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिये। शनिवार को एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत थाना महावन के वार्षिक निरीक्षण के लिये पहुंचे। उन्हें पुलिस टुकडी के गार्ड कमांडर द्वारा सलामी दी गई। उन्होंने मालखाने के बेहतर रखरखाव, डिजिटल कोडिंग तकनीक की सराहना करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण सूचनाओं और डिस्प्ले बोर्ड को अपडेट रखें। एसपी देहात ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले दो महीनों में कुल 1.57 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। यह भी पढ़ें- पुलिस जनता से नरमी, अपराधियो से रहे सख्त :एसपी चौकीदारों का सम्मेलन करके उन्हें अधिक से अधिक सूचना देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.