मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के साथ थाना भगतपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, संपत्ति गृह, भोजनालय, बैरक, थाना कार्यालय एवं सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अभिलेखों के उचित रख-रखाव, रजिस्टर संख्या-08 को अद्यतन रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी की गई एवं ग्राम प्रहरियों पहचान पत्र वितरित करके ड्यूटी के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए गए । थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली झांकियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, शांति ...