मेरठ, जून 30 -- कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर बाद एसपी देहात अभिजीत सिंह, सीओ मवाना पंकज लवानिया तथा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारी सबसे पहले क्षेत्र के प्रसिद्ध फिरोजपुर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर, मेले की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली ...