मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- बुढ़ाना कस्बे के नामित सभासद से मारपीट के बाद हुई रिपोर्ट के मामले में एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक के आश्वासन के बाद कश्यप समाज ने 30 अप्रैल को कोतवाली परिसर में प्रस्तावित धरने प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।नगर पंचायत के नामित सभासद कुणाल पंवार के साथ साइड को लेकर हुए विवाद में घुड़चढ़ी में शामिल कश्यप समाज के कुछ युवकों ने मारपीट की थी। जिसमें कार्रवाई की मांग को लेकर नामित सभासद अपने परिवार व समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गया था। पुलिस ने उन्हें समझाकर घायल सभासद का मेडिकल कराया था। सभासद के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 10-15 अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. सुशील कश्यप ने गम्भीर धाराओं में दर्ज मुकदमे का विरोध करते हुए 30 अप्रैल को कोतवाली में धरना-प्रद...