रुडकी, अप्रैल 27 -- भगवानपुर, संवाददाता। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ मंगलौर अभिनव चौधरी ने सोमवार को भगवानपुर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और शस्त्रागार की बारीकी से जांच की। थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने सीओ अभिनव चौधरी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने शस्त्रागार का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों से शस्त्र चलवाकर उनकी दक्षता और तकनीकी ज्ञान को परखा। मालखाने के व्यवस्थित रख-रखाव और परिसर की साफ-सफाई पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.