अलीगढ़, अप्रैल 5 -- अलीगढ़। एसपी देहात अमृत जैन का मुजफ्फरनगर में एसपी सिटी पद पर स्थानांतरण होने पर रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके कार्यों व नेतृत्व क्षमता की सराहना की गई। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में एसएसपी नीरज जादौन व अन्य अधिकारियों ने एसपी देहात अमृत जैन को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं व बधाई दीं। अधिकारियों ने उनके साथ अपने अनुभव भी साझा किए। बता दें कि 2021 बैच के आईपीएस अमृत जैन को 19 दिसंबर 2023 को अलीगढ़ में तैनाती मिली थी। नौ सितंबर 2024 को उन्हें एसपी ग्रामीण के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण व जनसंपर्क को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.