एसपी ट्रैफिक ने संभाला मोर्चा, 50 से ज्यादा ई-रिक्शा सीज
मेरठ, मार्च 27 -- यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर में बढ़ते अतिक्रमण व नियम उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार देर शाम एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस के साथ मिलकर हापुड़ अड्डा चौराहे से लिसाड़ी गेट चौराहा होते हुए भूमिया पुल तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी कर चल रहे 50 से अधिक ई-रिक्शा को सीज कर पुलिस लाइन भेजा गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ों बाइक चालकों के चालान काटे गए। इसके अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किए गए और तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध रूप से ई-रिक्शा संचालन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.