एसपी जालौन ने थाना रेढर का किया आकस्मिक निरीक्षण
उरई, मई 31 -- उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने थाना रेढर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला व साइबर हेल्प डेस्क, हवालात व मालखाना का अवलोकन किया। एसपी ने अभिलेखों के रखरखाव व अध्यावधिक करने, लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना परिसर की साफ-सफाई दुरुस्त रखने को कहा। पुलिसकर्मियों को जनता से शालीन व्यवहार व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुपौल : एसपी ने राघोपुर थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश यह भी पढ़ें- एसपी ने किया साइबर थाना का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.