झांसी, जून 24 -- झांसी। बुधवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ0 अरविन्द कुमार ने मऊरानीपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में सफाई व्यवस्था देखी। विभिन्न अभिलेखों को चेक किया। इसके बाद अधिनस्थों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना कार्यालय में रखे गए अभिलेखों, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला संबंधी अपराधों के अभिलेख एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यालयीय कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मालखाना का निरीक्षण कर माल मुकदमाती सामान के रख-रखाव, अभिलेखीकरण एवं निस्तारण संबंधी कार्यों का परीक्षण किया गया। शस्त्रागार में उपलब्ध शस्त्रों की साफ-सफाई, रख-रखाव, कार्यशीलता एवं संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश...