मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एसपी क्राइम व सिटी मजिस्ट्रेट ने गोष्ठी का आयोजन कर सुरक्षा व साइबर अपराध पर को लेकर जागरुक कर दिशा निर्देश दिए।मंगलवार को एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सीएफओ अनुराग कुमार, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी, पीडब्ल्यूडी विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, यातायात प्रभारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान एसपी क्राइम द्वारा व्यापारियों से सुझाव एवं प्रतिपुष्टि प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए सुरक्षा के समस्त...