मुजफ्फर नगर, मई 10 -- मुजफ्फरनगर। एसपी क्राइम द्वारा महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर नवांतुक महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण एवं एण्टी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली की जानकारी लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ द्वारा महिला थाना पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति से संबंधित गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम द्वारा महिला थाने पर नियुक्त नवांतुक महिला आरक्षियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके प्रशिक्षण, कार्यप्रणाली एवं ड्यूटी संबंधी जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने महिला आरक्षियों को महिला सुरक्षा एवं महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.