एसपी को शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग
उरई, मार्च 17 -- उरई। झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र के रामनगर रोड निवासी जगत विक्रम सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि मिनौरा कालपी में विवादित जमीन का उच्च न्यायालय इलाहाबाद में मुकदमा चल रहा है। जहां से 12 फरवरी 2026 को स्टे ऑर्डर जारी हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने आदेश पारित किया गया था। इसके बाद भी दूसरे पक्ष के लोग उच्च न्यायालय के आदेश का उलघंन कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। उसने एसपी से मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जबरन कर रहे निर्माण को रोका जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.